टुकड़े कर पोती को तंदूर में भूना
Submitted by admin on Thu, 06/30/2011 - 14:07
टुकड़े कर पोती को तंदूर में भूना
एजेंसी
चंडीगढ़, २४ जून
सिरसा में हुए एक वीभत्स तंदूर कांड ने दिल्ली में बरसों पुराने नैना साहनी तंदूर कांड की याद ताजा कर दी है। सिरसा जिले के रानियां के गांव लहरांवाली में एक दादी ने अपने समधी से प्रतिशोध लेने के लिए अपनी मासूम पोती को तंदूर में भून कर मार डाला। रानियां पुलिस ने गांव लहरांवाली के बाजीगर थेहड़ मुहल्ले की रहने वाली ५० साल की सुरजा देवी को अपनी ७ माह की पोती पूजा की हत्या कर उसके शव को क्षत्-विक्षत करने के आरोप में देर रात गिरफ्तार कर लिया। सुरजा देवी ने पुलिस की कड़ी पूछताछ में हत्या के पीछे का कारण उगल दिया।
Tags: