भाऊ के गुर्गे बारीक का कोर्ट से लिया रिमांड
भाऊ के गुर्गे बारीक का कोर्ट से लिया रिमांड
अड़ीबाजी के मामले में फरार था
नगर प्रतिनिधि
इंदौर, २४ जून
कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ के खास माने जाने वाले गुर्गे राहुल बारीक को कल छोटी ग्वालटोली पुलिस ने रिमांड पर लिया। बताया जा रहा है कि राहुल बारीक पर छोटी ग्वालटोली थाने में अड़ीबाजी का एक मामला दर्ज है। सब इंस्पेक्टर दिवाकर ने बताया कि राहुल बारीक पर पुलिस ने अड़ीबाजी का एक मामला दर्ज किया था जिसका विवरण यह था कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद राहुल ने सूरज राठौर से मारपीट की थी जिसका अपराध क्रमांक १९३/२०११ था। उसके बाद से ही राहुल फरार चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही जिला जेल पर सतीश भाऊ से मिलने पहुंचे बदमाशों में राहुल को भी पुलिस ने पिस्टल सहित उठाया था। कल राहुल बारीक की पेशी थी। जिसके चलते छोटी ग्वालटोली पुलिस ने अड़ीबाजी के मामले में राहुल का माननीय न्यायाधीश आर के श्रीवास की कोर्ट से रिमांड लिया।